लखनऊ, अप्रैल 7 -- हनुमान सेतु, हनुमंत धाम समेत शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर प्रसाद के लड्डू और पेड़े के दाम बढ़ गए हैं। दुकानदारों ने प्रसाद पर 40 से 50 रुपए प्रतिकिलो तक के दाम बढ़ाए हैं। दुकानदारों के मुताबिक घी व अन्य सामान के अचानक दाम बढ़ने के बाद से यह फैसला किया गया है। वहीं, मनकामेश्वर मंदिर के बाहर दुकानदार ने प्रसाद के दाम अभी नहीं बढ़ाए हैं। शहर के प्राचीन मंदिर में शामिल हनुमान सेतु के बाहर और अंदर के दुकानदारों ने देसी घी से निर्मित बेसन, बूंदी के लड्डू और मिठाई के दाम में इजाफा कर दिया है। पहले बेसन के लड्डू का प्रसाद 520 रुपए प्रतिकिलो भक्तों को दिया जा रहा था। अब इस लड्डू का दाम प्रतिकिलो 560 रुपए बेचा जा रहा है। हनुमान सेतु में 51 रुपए में 91 ग्राम, 174 रुपए में सवा पाव (312 ग्राम) देसी घी से निर्मित लड्डू प्रसाद के लिए ...