गढ़वा, जनवरी 1 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड में नववर्ष का स्वागत बड़े ही उत्साह और सतर्कता के साथ किया गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ के अलावा सोन व कोयल नदी के किनारे पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ देखी गयी। सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर धूप निकलते ही पिकनिक मनाने के लिए लोगों की टोली पहुंचने लगी। सतबहिनी स्थल की चाहरदीवारी के बाहर खुले में लोग पिकनिक का आनंद लेते लोग देखे गए। यहां पर बड़ी संख्या में लोग अपनों के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे। नववर्ष के स्वागत के लिए सैकड़ों टोलियां सतबहिनी पहुंचे। लोग पवित्र झरना में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भी भीड़ देखी गयी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गश्ती टीम जायजा लेती देखी गई। उधर युवा डीजे के धुन पर नाचते गाते देखे गए। सुबह में घना कोहरा होने के कारण लोगों का आना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.