उन्नाव, मार्च 23 -- उन्नाव। नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा और आराधना की गई। देवी को सुगंधित पुष्प के साथ नैवेद्य और मिष्ठान आदि का भोग लगाकर आरती की गई। शक्तिपीठ कल्याणी देवी, अन्नपूर्णा मंदिर, कुशहरी व कुशम्भी मंदिर बड़ा चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर के अलावा सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर में साढ़े चार बजे मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। मंदिरों के बाहर नारियल, चुनरी प्रसाद के दुकान पर लोगों ने फूल माला लेकर देवी को अर्पित किया। उधर, पंचमी पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। महिलाओं ने कन्याओं को हलवा पूड़ी खिलाई। ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी शाम तक भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने माता रानी को चुनरी, फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.