नई दिल्ली, मार्च 13 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मंदिरों में पशुओं की बलि पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में अदालत से धार्मिक परंपराओं के नाम पर जानवरों की बलि पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने पशुपालन मंत्रालय को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब देने को कहा है। उच्चतम न्यायालय में यह यह पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) एडवोकेट श्रुति बिष्ट की ओर से दाखिल की गई है। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक याचिका में आरोप लगाया गया है कि मंदिरों में पशु बलि के मामलों में सरकार की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। याचिका के अनुसार सुप्रीम कोर्ट पहले भी कई मामलों में कह चुका है कि हर तरह के 'जीव' को जीवन का अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.