मंदिरों में धूमधाम से मना माता जानकी का जन्मोत्सव
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माता सीता जन्मोत्सव मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की शाम बाबा चतुर्भुजनाथ मंदिर परिसर में माता जानकी का जन्मोत्सव मनाया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और माता जानकी का आशीर्वाद प्राप्त किया।चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत शाम में हुई। माता जानकी की भव्य आरती एवं पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन मंदिर के महंत नवल किशोर मिश्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आशीष कुमार, अमित कुमार, शंभू कुमार, पप्पू सिंह, विजय झा, रोहित कुमार एवं प्रतीक कुमार ने सहयोग किया। बाबा गरीबनाथ मंदिर में स्थापित माता सीता का शृंगार पूजन कर उनकी आरती की गई। यह भी पढ़ें- श्री जानकी नवमी पर हरिनाम संकीर्तन, श्रीमद्भागवत पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.