घाटशिला, अप्रैल 3 -- घाटशिला। घाटशिला और मुसाबनी क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। घाटशिला रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। दूसरी ओर मुसाबनी नंबर-2, के संकटमोचन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने हनुमान जी का दर्शन, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पंडित शशिकांत उपाध्याय ने हनुमान जी का सुबह चरण पूजन एवं ध्वजारोहण किया। संध्या समय मंदिर कमेटी की ओर से भजन कीर्तन एवं रात में प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन किया गया। पूजा में एलडीएम संजीव चौधरी, प्रबंधक रविकांत चौधरी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अजय शर्मा, केदारनाथ पांडेय, राज किशोर, विश्वनाथ घोष, डॉक्टर अतनु शासमल आदि शामिल हुए। वहीं मुसाबनी नंबर-3, बस स्टैंड स्थित हनुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.