मऊ, जनवरी 1 -- मऊ। नव वर्ष को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को अधिकतर लोगों ने दिन की शुरुआत मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ किया। सुबह से ही प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर, मऊ महादेव मंदिर, वनदेवी मंदिर, पावर हाउस मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। वहीं दूसरी तरफ नव वर्ष के पहले दिन रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पाट और पार्क पूरी तरह गुलजार नजर आए। लोगों ने सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। नववर्ष का पहला दिन होने के कारण गुरुवार को चहुंओर उल्लास का माहौल रहा। जिले के प्रमुख मंदिरों में लोगों ने मत्था टेककर नववर्ष के मंगलमय होने की प्रार्थना की। वहीं नगर क्षेत्र से सटे चंद्रभानपुर उद्यान पार्क में लोगों की काफी भीड़ रही। वहीं पा...