दरभंगा, जनवरी 2 -- जाले। वर्ष 2026 का स्वागत एवं अभिनंदन करने के लिए गुरुवार को मिथिला के कोने-कोने से श्रद्धालु जाले प्रखंड स्थित पौराणिक महत्व के धार्मिक स्थलों पर विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सुबह से हीं खिली हुई धूप थी, ऐसा लग रहा था जैसे सूर्य देवता नए साल के स्वागत करने के लिए स्वयं बागडोर संभाल लिया हो। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने रतनपुर स्थित पौराणिक महत्व के शिवालय गंगेश्वरथान पहुंचकर दर्शन एवं पूजन किया। कड़ाके की ठंढ़ के बावजूद भी शनिवार को इन दोनों धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों पर श्रद्धालुओं की विशेष चहल-पहल थी। बड़ी संख्या में इलाके के शिवभक्तों ने शिवगंगा से पवित्र जल भरकर बाबा गंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं पर नया वर्ष सहायक हो, इसके लिए श्रद्धालुओं न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.