गुड़गांव, मार्च 21 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में शनिवार को चैत्र नवरात्र में दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। प्रमुख मंदिरों में सुबह और शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नवरात्र के व्रत रखने वाले श्रद्धालु छोटी देवी और बड़ी देवी मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे। शीतला माता मंदिरों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहीं। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े और मंत्र के साथ माता को सिंदूर चढ़ाया। भक्त देवी के मस्तक पर घंटे के आकार के अर्धचंद्र वाली प्रतिमा की अराधना की। माता को लाल फूल और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाकर सुख शांति मांगी। शीतला माता मंदिर के पुजारी देवानंद शास्त्री ने बताया कि नवरात्र पर्व के दौरान मां दुर्गा अलग-अलग स्वरूपों की साधना की जाती है। मैया के सि...