मधेपुरा, मई 4 -- शांकरपुर, संवाद सूत्र। मधेपुरा और सुपौल जिले की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंदिरों में चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया। गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के आभूषण, पीतल के भारी घंटे और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया। मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर शंकरपुर और त्रिवेणीगंज पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली बाजार निवासी मो. साजिद, आशीष कुमार और गम्हरिया निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि गत अप्रैल माह में शंकरपुर थाना क्षेत्र के अताराहा काली मंदिर और मधेली कार्तिक भगवान मंदिर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.