मुजफ्फर नगर, मई 18 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मंदिरों को टारगेट कर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोर से नगदी बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।थाना प्रभारी सिविल लाइन महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मन्दिर के पुजारी धर्मेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जाट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में चोरी की गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चैक किया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर रत्नेश निवासी योगेन्द्रपुरी थाना शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार चोर ने बताया कि उसने दस दिन पूर्व वहलना चौक के पास स्थित शनि देव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसने दानपात्र चोरी किया और उसे जंगल में ले जाकर तोड दिया। जिसमे उसे साढ़...