बागेश्वर, जुलाई 15 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। अयोध्या राम मंदिर और बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में कथित चंदा चोरी के मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नारायणगूंठ स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर के राम मंदिर में मौन उपवास रखा। उन्होंने मंदिरों की आस्था से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंदिरों में चढ़ावे और दान से जुड़े मामलों की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। साथ ही स्थानीय मंदिरों में भी चढ़ावे और व्यवस्थाओं की निगरानी मजबूत करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस का चढ़ावा चोरी प्रकरण के खिलाफ हनुमान च...