बिजनौर, सितम्बर 25 -- शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप की खूब जय-जयकार हुई। बुधवार को मां के दरबार में दर्शनों के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। घर-घर देवी महात्म्य का गुणगान किया गया। गुरुवार को भी तृतीया के कारण मां चंद्रघंटा की विशेष उपासना का दिन रहेगा। नवरात्र में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। झालू रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर में मां के दर्शनों को भक्तों का तांता लगा नजर आया। लोगों ने कतार में लगकर प्रसाद चढ़ाया और मां के दर्शन किए। उधर श्री मां चामुंडा देवी पावन धाम पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इससे पहले घरों में लोगों ने पूजा पाठ व देवी महात्म्य का पाठ किया। मां के चंद्रघंटा स्वरूप की विशेष आराधना की गई। मां दुर्गा के तीसरे रूप का नाम चंद्रघंटा है। ज्योतिषविदों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.