मुंगेर, मार्च 22 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में चैत्र नवरात्र धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। प्रखंड के भूना, पतघाघर, लगमा और भलगुड़ी समेत विभिन्न गांवों के चैती दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की जा रही है। शनिवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, पुरुष और युवा उपवास रखकर मां भगवती की आराधना में लीन नजर आए। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। नवरात्र को लेकर मंदिरों की सजावट की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...