नैनीताल, मार्च 26 -- नैनीताल, संवाददाता। नवरात्रि के मौके पर गुरुवार को रामनवमी पर मां नयना देवी मंदिर में दर्शन को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे और पूजन किया।मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे ने मां की आरती और पूजा संपन्न कराई। जिसके बाद से दर्शन को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और भक्त मंदिर के समीप पार्क में कन्या पूजन करते भी नजर आए। नयना देवी मंदिर के साथ ही मां पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, शीतला माता मंदिर व शहर के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि मंदिर परिसर में आज शुक्रवार को सुबह पूजन के बाद हवन यज्ञ होगा और फिर विधिवत कन्यापूजन किया जाएगा। साथ ही 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर हवन और कन्यापूजन के साथ ही प्रसाद वितरण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.