मोतिहारी, मार्च 28 -- चकिया। चकिया में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाई गई। चकिया बाजार सहित पूरे गली- मुहल्ले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। चकिया बोधि देवी मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। चकिया बोधि देवी मंदिर परिसर में माता दुर्गा की मूर्ति पूजन भी किया गया। रामनवमी के अवसर पर चकिया हनुमान मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मंदिर के पट खुलते ही पूजा अर्चना के बाद भव्य आरती हुई। श्रद्धालुओं के जय श्री राम के नारे से पूरा बाजार गूंज उठा। वहीं चकिया के सेमरा गांव में माता दुर्गा के पूजा अर्चना हुआ एवं रामनवमी को चंदन सिंह के आवास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा बनरझूला, घासीपाकड़ , ...