कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर देहात, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन सोमवार को देवी मंदिरों में आस्था का ज्वार उमड़ा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ आदिशक्ति के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता का पूजन कर सुख शांति व बच्चों के कल्याण की कामना की। घरों व मंदिरों में या देवी सर्व भूतेषु मातृ रूपेण संस्थित: नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्र गूंजते रहे।नवरात्रि के पांचवें दिन जिले के पौराणिक मंदिरों अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर, मूसानगर के मुक्तेश्वरी मंदिर, कथरी के मां कात्यायनी देवी मंदिर, ज्योति गांव के बंगला मुखी मंदिर, हथिका के सम्मोहनी देवी मंदिर में सुबह से ही माता के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों के पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।पूजन सामग्री से सजी थाल, चुनरी, नारियल, फल नैवेद्य आदि के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.