मंदिरों पर उमड़ा आस्था का रेला, मत्था टेक मांगी मन्नतें
सिद्धार्थ, मार्च 26 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को देवी मंदिरों पर मां के दर्शन पूजन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर पर मत्था टेका और पूजन अर्चन करने के बाद परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के श्रीसिंहेश्वरी देवी मंदिर, बेलहिया मंदिर, शोहरतगढ़ क्षेत्र के पल्टा देवी मंदिर, जोगिया के योगमाया मंदिर, खुनियांव के वटवासिनी देवी मंदिर गालापुर, बांसी क्षेत्र के सियरापार दुर्गा मंदिर व इटवा क्षेत्र के कठेला में समय माता मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रही। मंदिरों पर महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.