मंदिरों के बेकार फूलों से महिलाएं बना रही धूप कोन, आत्मनिर्भर बनीं
जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के मंदिरों से निकलने वाले फूल अब कचरा नहीं, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता का जरिया बन गए हैं। टाटा स्टील फाउंडेशन की मदद से 30 महिलाएं फूलों से धूप कोन तैयार कर रही हैं। खुशबू व पिंकी जैसी महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो गई हैं। अब तक 5.5 टन फूलों का पुनर्चक्रण कर 61 हजार रुपये से अधिक का माल बिक चुका है। बगुनहाटु स्किल सेंटर में प्रशिक्षण केंद्र विकसित किया जा रहा है। यह पहल महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन व पर्यावरण संरक्षण की राह दिखा रही है। यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.