फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम फरीदाबाद और विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदिरों से निकलने वाले फूलों के कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जा रहा है। 16 फरवरी से 30 अप्रैल तक शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से करीब सात टन फूलों का कचरा एकत्रित किया गया। अभियान वर्तमान में भी लगातार जारी है। इस पहल के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शहर के 15 बड़े मंदिरों को चिन्हित किया गया, जहां विशेष ड्रम लगाए गए। मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों को इन ड्रमों में एकत्रित किया जाता है, जिन्हें नियमित रूप से फाउंडेशन की टीम संग्रहित करती है। इसके बाद फूलों और अन्य सामग्री को अलग-अलग कर चयनित फूलों को साफ कर सुखाया जाता है। इनसे प्राकृतिक धूप, हवन स...