नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर राजा इकबाल सिंह ने निगम अधिकारियों को सभी प्रमुख मंदिरों के पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने व नागरिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत नियमित सफाई व कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के लिए सफाई कर्मचारियों की समर्पित टीमें तैनात की जाएंगी। महापौर ने निर्देश दिया है कि मंदिर परिसरों के आसपास प्रतिदिन कम से कम दो बार सफाई की जाए, ताकि कचरे का जमाव न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...