मंदार में श्रद्धा के साथ मनाया गया गंगा दशहरा,
बांका, मई 26 -- बौंसी। निज संवाददाता देवभूमि मंदार में सोमवार को गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदार स्थित पापहरणी सरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर महिला श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। भीषण गर्मी के बावजूद पापहरणी सरोवर, मधुसूदन मंदिर एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर परंपराओं का निर्वहन किया। पंडित भवेश चंद्र झा ने बताया कि गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा आज, श्रद्धालु गंगा में लगाएंगे आस्था की डुबकी धार्मिक मान्यता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.