बांका, अप्रैल 25 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मंदार पर्वत की तराई स्थित प्रसिद्ध पौराणिक पंचानन महादेव लाल मंदिर परिसर में शुक्रवार को मां बंगलामुखी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा तथा दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन की शुरुआत गुरुवार की संध्या नगर भ्रमण से हुई। शुक्रवार सुबह पापहरणी सरोवर से महिलाओं द्वारा 101 कलश यात्रा निकाली गई, जो पंचानन मंदिर प्रांगण पहुंची। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक रीति-रिवाजों के तहत स्नान, पूजन एवं मां बंगलामुखी की विशेष आराधना संपन्न कराई गई। यह भी पढ़ें- मंदार में मां बंगलामुखी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ संध्या बेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.