बांका, दिसम्बर 18 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के विकास को गति देने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। बांका के लिए एक नया हाउसिंग गेस्ट हाउस निर्माण कराने का फैसला किया गया है, जो ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के मंदार क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी। यह निर्णय गुरुवार को पटना में आयोजित बहुराज्यीय सहकारी भूमि विकास बैंक के 68वें स्थापना दिवस समारोह सह आम सभा में लिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार, हाउसिंग के सभी सदस्य, संस्था के अध्यक्ष सहित भागलपुर एवं बांका के विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसक...