बांका, फरवरी 27 -- बांका, जीतेन्द्र कुमार झा। होली का रंग इस बार बंगाल, राजस्थान और दिल्ली में बांका से जाएगा। बांका की महिला वन समिति द्वारा तैयार किया जा रहा "मंदार ब्रांड" हर्बल गुलाल देश के कई राज्यों में अपनी पहचान बना चुका है। इस वर्ष भी विभिन्न प्रदेशों से 10 क्विंटल से अधिक गुलाल की मांग आई है, लेकिन सीमित उत्पादन के कारण समिति केवल 4 क्विंटल गुलाल ही तैयार कर पा रही है। वन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि रोजाना 5 से 7 किलो ही गुलाल तैयार हो पाता है। इसे बनाने में महिला वन समिति और जीविका की करीब 30 महिलाएं जुटी हैं। मेहनत अधिक और प्रक्रिया पूरी तरह प्राकृतिक होने के कारण उत्पादन सीमित रहता है। इसी वजह से कई राज्यों की मांग पूरी नहीं हो पाती। बांका का यह हर्बल गुलाल केवल बाजार तक सीमित नहीं है। इसकी मांग राष्ट्रपति भवन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.