मंदार पर्वत पर पेयजल संकट, पर्यटक परेशान
भागलपुर, अप्रैल 28 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सैलानियों के लिए लगाया गया पेयजल पंप भी लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। पानी के अभाव के कारण पर्वत परिसर में बने शौचालय भी बंद पड़े हैं। इससे खासकर दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने और पंप को चालू करने की मांग की है, ताकि पर्यटन स्थल की व्यवस्था बेहतर हो सके। यह भी पढ़ें- गुरपा को प्रखंड बनाने की मांग फिर तेज, आंदोलन की तैयारी शुरू यह भी पढ़ें- पेयजल की किल्लत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.