मंदार छेड़छाड़ वीडियो मामले में गिरफ्तारी को छापेमारी तेज
बांका, सितम्बर 27 -- बौंसी। निज संवाददाता पूर्व बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और उसका वीडियो वायरल किए जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। वायरल वीडियो के आधार पर पहचान किए गए तीन मुख्य आरोपियों समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बांका पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की अब तक की जांच में तीन मुख्य आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि अब्दुल्ला के यूपीआई खाते में पीड़िता के साथ आए युवकों से रुपये मंगवाए गए थे। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.