मंदाकिनी में 64 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
चित्रकूट, मई 18 -- चित्रकूट। पतित पावनी मंदाकिनी नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए डीएम पुलकित गर्ग ने अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। उनका प्रयास अब गति पकड़ता नजर आ रहा है। इसके लिए मंदाकिनी में 64 करोड़ की लागत से 10 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। डीएम ने स्थलीय जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। डीएम पुलकित गर्ग ने सोमवार को मां मंदाकिनी नदी में गिर रहे छह नालों का स्थलीय जायजा लिया। अधिकारियों से कहा कि इन नालों में टैपिंग कार्य को जल्द शुरू कराएं। उन्होंने दूषित जल के शोधन को लेकर प्रस्तावित अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए कार्ययोजना की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता जलनिगम नगरीय बांदा अमित कुमार ने अवगत कराया कि मंदाकिनी नदी को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.