चित्रकूट, मार्च 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र के लोहसरियन पुरवा में सोमवार को सुबह मंदाकिनी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। लोहसरियन पुरवा निवासी 30 वर्षीय बल्ला उर्फ बबलू निषाद सोमवार को सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। वहां से आने के बाद करीब नौ बजे गांव के ही समीप मंदाकिनी में नहाने लगा। अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। आसपास उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। काफी देर बाद उसके डूबने की जानकारी मिली तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरु की। करीब एक घंटे बाद नदी से उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.