चित्रकूट, मई 10 -- सीतापुर। सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित फूलमती घाट पर नहाते समय मंदाकिनी नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर मौके में पुलिस पहुंची। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एमपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एमपी के नयागांव निवासी 55 वर्षीय राम प्रसाद उर्फ जोकड रविवार को सुबह करीब 10 बजे समीप के ही मंदाकिनी नदी के फूलमती घाट पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो बचाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- युवक की यमुना में नहाते समय डूबने से मौत लेकिन तब तक वह नदी की गहराई में डूब चुका था। सूचना पर पहुंची एमपी की चित्रकूट थाना पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से राम प्रसाद को नदी से बाहर निकलवाया। जानकारी पर परिजन...