मंदाकिनी नदी ने तोड़ा 23 साल पुराना रिकार्ड, बाढ़ में बही पुल की रेलिंग, राहत-बचाव कार्य में लगे हेलीकॉप्टर
चित्रकूट, अगस्त 29 -- Chitrakoot Flood News: यूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने जमकर कहर बरपाते हुए 23 साल पुराना रिकार्ड ध्वस्त कर डाला। धर्मनगरी में हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। यूपी-एमपी इलाके में बसे चित्रकूट के मठ-मंदिर, पुल से लेकर दो-तीन मंजिला मकान तक डूब गए। पूरा रामघाट जलमग्न हो गया। कई परिवार दो-तीन मंजिला मकानों की छतों पर फंस गए। इसके बाद एमपी प्रशासन ने राहत कार्य के लिए सेना के दो हेलीकाप्टर मंगवाए। जिनके जरिए शाम को फंसे परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं बरदहा नदी के उफनाने से मुंबई-हावड़ा रेल ट्रैक पर पानी भर गया। ट्रैक पर पानी होने की वजह से कर्मचारियों ने आगे चल ट्रेन को रास्ता दिखाया। वहीं शहर में कई जगह सड़कों पर नाव चलानी पड़ी। यूपी-एमपी क्षेत्र में शुक्रवार से जोरदार बारिश हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.