मंदाकिनी उफनाई, रामघाट में दुकानें डूबीं
चित्रकूट, अगस्त 17 -- चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट स्थित यूपी-एमपी क्षेत्र में सोमवार को सुबह से हो रही जोरदार बारिश से मंदाकिनी उफान पर आ गई। रामघाट में मंदाकिनी का जलस्तर दोपहर तक खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद जलस्तर थम गया। सावन माह के सोमवार के साथ ही नागपंचमी का पर्व होने की वजह से सुबह से ही रामघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। नदी का जलस्तर एकबारगी बढ़ता देख यूपी-एमपी प्रशासन सतर्क हुआ और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। नागपंचमी के साथ ही सावन माह का सोमवार होने की वजह से रामघाट में तड़के से ही राजाधिराज मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। बाहर से आने वाले श्रद्धालु पतित पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगा रहे थे। मंदाकिनी का ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.