मंदसौर में बुजुर्ग दंपति की सनसनीखेज हत्या का खुलासा, प्रेमिका ही निकली मास्टरमाइंड; क्या था मकसद?
मंदसौर, अगस्त 30 -- मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम चांदबर्डा में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग पति-पत्नी पर भारी पत्थरों से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया था। हमले में पति की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमिका ने लूट की साजिश रची थी, मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। जबकि वारदात में शामिल एक आरोपी ने घटना के बाद आत्महत्या कर ली। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए चांदी के जेवरात, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मंदसौर जिले के गरोठ में 25 अगस्त को बुजुर्ग दंपती के डबल मर्डर में चांदबर्डा निवासी एक युवक ने पुलिस को सूचना दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.