विकासनगर, अक्टूबर 17 -- मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भानपुरा स्थित शासकीय महाविद्यालय में अभाविप कार्यकर्ताओं पर छात्राओं की वीडियो बनाने का आरोप लगाकर एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने पीजी कॉलेज डाकपत्थर में प्रदर्शन कर आरोपियों का पुतला फूंका। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को छात्र नेता गगनदीप सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कला उत्सव के दौरान छात्राओं का गलत वीडियो बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो बनाने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थे। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को राष्ट्रवादी और संस्कारवादी कहने वाले संगठन के कार्यकर्ताओं का असली चेहरा पूरे देश के सामने आया है। दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले ही खुद अनैतिक कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.