मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- बुढ़ाना। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत गांव मंदवाड़ा में प्रगतिशील किसान तैमूर राणा के आवास पर राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, मुजफ्फरनगर की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तैमूर राणा और ग्राम प्रधान प्रशासक का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण के दौरान खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया तथा सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी विनय कुमार, पूर्व प्रभारी वीरेंद्र सिंह, उद्यमी सुमन तथा डीआरपी राजीव ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए किया प्रेरित...