मंदरौली गांव स्थित योगी स्थान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री हनुमत महायज्ञ पूरा
सीवान, मई 15 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के लहेजी पंचायत अंतर्गत मंदरौली गांव स्थित योगी स्थान के समीप आयोजित सात दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्री हनुमत महायज्ञ का पूर्णाहुति कार्यक्रम गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह से ही यज्ञ मंडप और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन में भाग लेकर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की।
पूर्णाहुति प्रक्रिया यज्ञाचार्य अंकित पांडेय के नेतृत्व में वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुति अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया। पूरे परिसर में जय श्रीराम और बजरंगबली की जय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.