रांची, अप्रैल 19 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुरकुरा मंदरो गांव में आयोजित मारुति महायज्ञ और हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पांचवें दिन रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर लोगों की आवाजाही बनी रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला। परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दिनभर पूजन, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए। दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। शाम के समय आयोजित श्रीराम कथा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कथा सुनने के लिए महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ जुटी, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.