रांची, फरवरी 3 -- मांडर। प्रखंड के ग्राम मंदरो में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं हनुमंत महायज्ञ को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत राम भक्तों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिससे गांव में भक्तिमय माहौल बन गया है। आयोजकों के अनुसार 15 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक विधि-विधान के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। निर्धारित तिथि को हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद अखंड हरि कीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम सेवा समिति, मंदरो द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.