धनबाद, जून 19 -- मंदरा बस्ती स्थित नव निर्मित श्री हरि मंदिर सह राधा-कृष्ण एवं गणेश जी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन गुरूवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच वेदी पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में यज्ञ स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पत्नी डोली देवी यज्ञ स्थल पहुंची और मंदिर में माथा टेक कर पूजा-अर्चना की। दोनों अतिथियों ने यज्ञ स्थल पर आयोजित महाभंडारे का अपने हाथों से शुभारंभ किया। महाभंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के तहत 19 जून (शुक्रवार) को जलाधिवास एवं भक्ति जागरण, 20 जून (शनिवार) को अन्नाधिवास तथा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किय...