मंदरामो पश्चिमी मुखिया के अधिकार सील, उपमुखिया को जिम्मेदारी
गिरडीह, मई 24 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंदरामो पश्चिमी की मुखिया इन्द्रा देवी के खिलाफ प्राप्त परिवाद के आलोक में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत राज विभाग झारखंड सरकार एवं जिला पंचायत शाखा गिरिडीह के पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत मुखिया इन्द्रा देवी के अधिकार को सील करते हुए प्रदत्त सभी दायित्वों के निर्वहन के लिए उपमुखिया बेबी देवी को अधिकृत किया गया है। अब उपमुखिया पंचायत के कार्यों का संचालन करेंगी। आदेश में पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया है कि वे उपमुखिया के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायत के सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- अधिकारी के खिलाफ जनप्रतिनिधिओ ने खोला मोर्चा वहीं पंस सदस्य, वार्ड सदस्य सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। इस आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.