मंदराधार अतिक्रमणमुक्त कराने डीएम को दिया आवेदन
खगडि़या, मई 23 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के नगर पंचायत मानसी अन्तर्गत वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद हीरालाल यादव ने शुक्रवार को डीएम को आवेदन देकर मंदरा धार को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदरा धार की जमीन की अवैध जमाबंदी, अतिक्रमण अथवा कागजी त्रुटि हुई है तो इसकी गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। वार्ड सदस्य ने कहा कि मंदरा धार की भूमि सरकारी अथवा सार्वजनिक हित से जुड़ी है। उसकी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित होना चाहिए। यदि जांच के दौरान किसी स्तर पर अवैध जमाबंदी, भूमि हस्तांतरण या अन्य प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.