बरेली, अप्रैल 9 -- मीरगंज, संवादाता। खेत से लौट रही मंदबुद्धि युवती से गांव के ही लोगों ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।गांव की महिला अपनी मंदबुद्धि बेटी के साथ रविवार को गेहूं की थ्रेसिंग कराने खेत पर गई थी। इस दौरान वहां गांव के वीरपाल और सतीश भी मौजूद थे। ये दोनों गेहूं की गहाई कराने गए थे। गेहूं की थ्रेसिंग करने वाला चालक वहां से चला गया। इस दौरान महिला की मंदबुद्धि बेटी भी घर लौट रही थी। रास्ते में एक बाग के पास वीरपाल और सतीश ने युवती को पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया। युवती ने घर आकर परिजनों से आपबीती बताई तो परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। युवती की मां ने बुधवार को आरोपी वीरपाल और सतीश पर मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने मेडिकल कराकर अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हिं...