देवरिया, सितम्बर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के रामपुर कारखाना के बरवामीर छापर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में एक मंदबुद्धि युवक ने तोड़फोड़ कर दिया। पुलिस कर्मियों ने कर्मचारियों व लोगों के सहयोग से किसी तरह से उसको पकड़ा। बाद में उसका हाथ-पैर बांध बैंक से बाहर निकाला गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। शनिवार को बरवामीर छापर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा खुली थी। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद एक युवक डंडा लेकर बैंक की शाखा में पहुंच गया। उस समय सुरक्षाकर्मी भी बैंक में थे और लोग लाइन लगाकर खड़े थे। अचानक युवक काउंटर तोड़ने लगा। पुलिस के सामने ही वह डंडा चलाता रहा, लेकिन पुलिस के कदम आगे नहीं बढ़े। बाद में थाने को इसकी सूचनार दी गई। जिसके बाद पुलिस बड़...