बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को राहत मिली। क्षेत्र में कानून व्यवस्था इकबाल होने को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस के अनुसार थाना पचपेड़वा क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग मंदबुद्धि ननद के साथ राधेश्याम यादव उर्फ राजू ने दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर थाना पचपेड़वा में अभियुक्त राधेश्याम यादव उर्फ राजू पुत्र राम समुझ निवासी वीरपुर सेमरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्ष...