चंदौली, अप्रैल 23 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सैदूपुर कस्बा स्थित राइस मिल परिसर में श्रीराम सेवा समिति की ओर से चल रही नवदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठवें दिन बुधवार को अयोध्या कांड का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचिका आचार्या बाल विदुषी पूर्णिमा जी ने प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों से लेकर वनगमन तक की घटनाओं का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर पूरा पंडाल भावुक हो उठा।उन्होंने बताया कि अयोध्या नगरी में श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, तभी कैकेयी की दासी मंथरा ने उसकी बुद्धि भ्रमित कर दी। उसके बहकावे में आकर कैकेयी ने अपने पुत्र भरत के लिए राजगद्दी और भगवान राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लिया। यह भी पढ़ें- श्रीराम कथा श्रवण कर श्रद्धालु झूमे राजा दशरथ कैकेयी को दिए गए वचनों के कारण अत्यंत व्यथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.