लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- सोमवार बारह बजे के बाद रात कस्बे के जिला पंचायत इंटर कालेज में मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया। पूर्णिमा की वजह से इस बार मंगलवार की जगह बुधवार को रंग खेले जाएंगे। कस्बे सहित आसपास के गांवों में लोगों ने होलिका की पूजा करके उसकी परिक्रमा करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। लड़कियों और औरतों ने होलिका में फूल, गोबर के बल्ले और उपले डाले। लोगों ने गेहूं और जौ की नई फसल होलिका की आग में भूनीं। उनके दाने गुलगुलों में डालकर खाए जाएंगे। इस दौरान पुलिसवाले भी एहतियातन तैनात रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...