रामपुर, मार्च 26 -- रुस्तम नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चैत्र शुक्ल सप्तमी के पावन अवसर पर नवीन अतिथि कक्ष एवं प्रबंधक कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुआ। अमरपुर काशी से आए आचार्य पंडित ओम कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियों के साथ विद्यालय के उत्थान, छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गई। इस मौके प्रबंधक सुधीर कुमार सक्सेना, समिति सदस्य निशांत कुमार लोधी, उमेश कुमार राजपूत, संजय कुमार लोधी, विजेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, नरोत्तम सिंह मौर्य और ब्रजकिशोर मौर्य प्रमुख रूप से उपस्थित...