पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। समाज कल्याण विभाग की ओर से कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में बीसलपुर विधान सभा क्षेत्र के 836 वर-वधुओ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया गया। नव विवाहित जोड़ो पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया गया। उन्हें उपहार दिया गया। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीसलपुर के विधायक विवेक वर्मा और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य में दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है, जिसमें गरीब बेटियों का विवाह हो रहा है। इसमें फिजूल खर्ची भी बच रही है। नव विवाहित जोड़ों को उपहार प्रदान किये जा रहे हैं। हर वर्ष काफी संख्या में विवाह कराये जाते है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ...