मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहा वातावरण
उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। नवरात्र दूसरे दिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिरों में मंत्रोच्चारण के साथ घंटा व शंख के स्वरों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने व्रत, हवन व दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां को प्रसाद चढ़ा कर विधिवत आराधना की। मंदिरों में नवरात्र को अखंड ज्योति जलाई जा रही है। व्रत रखने वाले साधक घरों में भी अखंड ज्योति जलाई। शहर के समस्त देवी मंदिरों में अहं ब्रह्मस्वरुपिणी, मत्त: प्रकृति पुरुषात्मकं जगत। शून्य चाशून्यं च के उद्घोष के साथ ही घंटा व शंख के स्वरों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। दूसरे नवरात्र में ब्रह्मचारिणी मां के पूजन के लिए भोर पहर से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शहर के बड़ा दुर्गा मंदिर, मां पूर्णाधाम, कल्याणी देवी मंदिर तथा ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.