जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर के भुईयांडीह मैदान में आयोजित चार दिवसीय नव कुंडीय महायज्ञ आज सभी वैदिक मंत्र और संस्कारों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं, खास तौर से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महायज्ञ में विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की गईं।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।अंतिम दिन के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता दुलाल भुइयां एवं आजसू पार्टी के नेता चंद्रगुप्त सिंह सहित अनेक राजनीतिज्ञों ने भी हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...